क्या मैं गर्मियों में सेब खा सकती हूं?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 15:17

Apple Benefits: गर्मियों में हर दिन इस समय करें 1 सेब का सेवन, दूर होंगी ये बीमारियां, मिलेंगे 10 जबरदस्त फायदे

Apple Benefits: खाली पेट सेब खाना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है. यही वजह है कि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं सेब के फायदे.
Apple Benefits: सेब दुनियाभर में सबसे अधिक खाया जाने वाला फल है. अपने बेहतरीन गुणों के कारण इसे जादुई फल भी कहा जाता है. इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और बीमारियों से लड़ने वाले तत्व पाए जाते हैं. सेब में कुछ ऐसे भी तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण को प्रोत्साहित करते हैं. सेब हमें किस तरह से फायदा पहुंचाता है और इसे खाने का सही टाइम क्या है? इन सवालों के साथ हमने डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह से बातचीत की है.

सेब के पोषक तत्व
सेब कई पोषक तत्वों से भरपूर है. इसमें आयरन, प्रोटीन, विटामिन के और विटामिन ई पाया जाता है. साथ ही सेब में कार्बोहाइड्रेट भी होता है, जिससे आप पूरे दिनभर एनर्जेटिक रह सकते हैं.

सेब खाने का सही समय
डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह के अनुसार, गर आप खाली पेट रोजाना सुबह 1 सेब का सेवन करते हैं, तो आपको कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है और साथ ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत हो जाती है.

खाली पेट सेब खाने के जबरदस्त फायदे
सेब का सेवन दिल के लिए बहुत अच्छा होता है. इससे कब्ज की समस्या भी नहीं होती है.
अगर आप कब्ज, गैस और पाचन क्रिया से परेशान हैं तो खाली पेट सेब का सेवन करें. सेब में मौजूद फाइबर धीरे-धीरे कब्ज को कम करता है.
सेब के सेवन से बढ़ती उम्र की वजह से मस्ति‍ष्क पर पड़ने वाले प्रभाव को दूर करने में मिलती है.
सेब में भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर्स पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को सही रखने में मददगार होते हैं.
नियमितक रूप से खाली पेट सेब का सेवन करने से खून की कमी जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.
सेब में विटामिन C संतुलित मात्रा में होता है. साथ ही साथ इसमें आयरन और बॉरोन भी पाया जाता है. इन सभी के क़ॉम्बीनेशन से हड्डियों में ताकत आती है.
वजन को नियंत्रित करने के लिए भी सेब का नियमित इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है.
सेब का नियमित सेवन करने से कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है.
सेब के नियमित सेवन से टाइप-2 मधुमेह होने का खतरा कम हो जाता है.
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बच्चों को रोजाना 1 सेब जरूर खिलाएं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info